PM Modi ने कहा कि काशी को प्राचीन काल से ही धर्म और संस्कृति की राजधानी के रूप में जाना जाता है। अब, काशी यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा केंद्र और चिकित्सा केंद्र भी बन रहा है। चाहे वह बीएचयू में ट्रॉमा सेंटर हो, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल हो, या मेडिकल कॉलेजों की स्थापना हो, पिछले 10 वर्षों में काशी में बड़े स्वास्थ्य सुधार हुए हैं।