1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: रात में रंग बिरंगी लाइट से जगमगाने लगा धाम, अंतिम चरण में मंदिर का काम

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। काशी विश्वनाथ धाम पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 4 Dec 2021, 12:25 AM IST

Kashi Vishwanath Dham Decorated with Lights Work in Final Phase

Kashi Vishwanath Dham Decorated with Lights Work in Final Phase

वाराणसी. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। काशी विश्वनाथ धाम पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। कॉरिडोर अब लाइटों से चमचमाने भी लगा है। रात में यह नजारा और भी सुंदर होता है। लोकार्पण के बाद 'चलो काशी' माह भी शुरू हो जाएगा, जिसके तहत धाम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान काशी देव दीपावली की तरह सजाई जाएगी।

दो चरण में पूरे होंगे काम

मंदिर का काम दो चरण में पूरा होगा। मंदिर की मूल संरचना से छेड़छाड़ नहीं की है, उसे वैसे ही रहने दिया है। मंदिर की भव्यता को बहाल करने के मंदिर परिसर का पुनर्गठन किया गया है। दूसरे चरण में जलासेन घाट और ललिता घाट से रैंप का निर्माण, एस्केलेटर, सांस्कृतिक केंद्र आदि का निर्माण किया जाना है। जलासेन घाट पर गंगा स्नान के बाद धाम में प्रवेश के लिए प्रस्तावित भव्य मुख्य द्वार का निर्माण किया जाना है। दूसरे चरण का निर्माण कार्य 60 करोड़ रुपये में पूरा होगा।

5.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में से 70 फीसदी को हरियाली से ढका

मंदिर के आर्किटेक्ट बिमल पटेल ने कहा कि इसमें पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में काम किया है। जिसमें मंदिर की भव्यता को बहाल करने के मंदिर परिसर का पुनर्गठन किया गया है। साथ ही परियोजना के 5.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में से लगभग 70 फीसदी को हरियाली से ढका जाएगा।

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार, लोकार्पण से पहले बीजेपी ने महोत्सव के लिए किया सुपर-30 का गठन

ये भी पढ़ें:काशी विश्वनाथ धाम के साथ सजेगी मंदिर की मणिमाला, भक्त कर सकेंगे इसकी परिक्रमा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश