8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए क्यों कांवरियों ने लगाये पीएम मोदी व सीएम योगी के नारे

सावन के पहले सोमवार को बनारस के शिव मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा के रहे सख्त बंदोबस्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Jul 2019, 1:32 PM IST

Sawan 2019

Sawan 2019

वाराणसी. शिव की नगरी काशी में सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे लंबी लाइन काशी विश्वनाथ मंदिर में लगी रही। बीती देर रात से ही कांवरियों के साथ आम भक्त गंगा जल लेकर महादेव के दर्शन के लिए उमड़ गये थे, जिनकी संख्या सुबह होते ही बढ़ती गयी। लाइन में लगे कांवरियों ने जमकर पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नारे लगाये।
यह भी पढ़े:-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से आयेगा SMS, मिलेगी यह महत्वपूर्ण जानकारी

IMAGE CREDIT: Patrika
IMAGE CREDIT: Patrika

सावन के प्रथम सोमवार को पूरा काशी की शिवमय हो गयी है। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है। पुलिस प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये है। कमिश्रर दीपक अग्रवाल, आईजी रेंज विजय सिंह मीना, डीएम सुरेन्द्र सिंह लगातार चक्रमण करके व्यवस्था का जायजा लेने में जुटे हुए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर के साथ महामृत्युजंय, सारनाथ, केदारनाथ आदि मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में पहली बार अधिक से अधिक भक्तों को बाबा के दर्शन कराने के लिए खास व्यवस्था की गयी है। 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा। इससे अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर सकेंगे।
यह भी पढ़े:-बम विस्फोट ने बदली थी इस बच्चे की जिंदगी, पिता की जंजीर भी अमन को कबीर बनने से नहीं रोक पायी

भक्तों के लिए बिछाया गया है रेड कार्पेट
बनारस में शिव भक्तों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है, जिससे वह आराम के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सके। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सारी सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश दिया है इसके बाद से सरकारी अमला भी कांवरियों की मदद करने में जुट गया है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव नहीं साध पाये थे समीकरण, बीजेपी ने खेला वही दाव