मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल के अनुसार, दवाओं के साथ ही सुझाव भी दिया जाएगा। मरीजों को काढ़ा पीना, गरम पानी से गरारा करना, भाप लेना जैसे सुझाव दिया जाना है। संक्रमितों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से दवा व नुस्खों की पोटली बांटी जाएगी। फिलहाल पांच हजार पोटली तैयार की गई है।