10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने सुधारी थी गलती, अब उसी राह पर चल कर फंस गये सीएम योगी

बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा दामन बचाना, लोकसभा चुनाव 2019 में उठाना पड़ सकता है नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:06 PM IST

CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

वाराणसी. यूपी का मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी की गलती सुधार ली थी। सपा को भले ही चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन अखिलेश यादव के नये निर्णय पार्टी को भविष्य में बड़ा फायदा होना तय है। सपा ने जो राह छोड़ी थी अब उसी राह पर चल कर सीएम योगी आदित्यनाथ फंसते जा रहे हैं यदि समय रहते हुए बीजेपी ने अपना शिकंजा नहीं कसा तो लोकसभा चुनाव २०१९ में पार्टी को नुकसान उठाना तय हैं।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को झटका, सड़क पर उतरी भगवा सेना ने फूंका उन्नाव कांड के आरोपी बीजेपी विधायक का पुतला


मुलायम सिंह यादव की सरकार में बाहुबलियों का बोलबाला था। डीपी यादव से लेकर मुख्तार अंसारी , राजा भैया व विजय मिश्रा को सपा का खास माना जाता था। बाहुबलियों के चलते सपा सरकार को नुकसान भी उठना पड़ता था लेकिन मुलायम सिंह कभी बाहुबलियों से दूरी नहीं बना पाये। अखिलेश यादव ने जब से सत्ता संभाली है तब से अधिकांश बाहुबलियों को पार्टी से दूर कर दिया है। अमनमणि त्रिपाठी, अतीक अहमद व विजय मिश्रा का अखिलेश यादव ने ही टिकट काटा था। डीपी यादव को अपने मंच से हटा दिया था। अखिलेश यादव के चलते ही बाहुबली मुख्तार अंसारी की पार्टी कौएद का सपा से विलय खत्म हुआ था। सपा से अधिकांश बाहुबली दूर जा चुके हैं। सपा भले ही लोकसभा व विधानसभा चुनाव हार चुकी है लेकिन पार्टी को बाहुबलियों से दूर होने का फायदा मिलना तय है।
यह भी पढ़े:-एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचायी क्राइम ब्रांच प्रभारी की जान

सीएम योगी आदित्यनाथ को भारी पड़ रही है बाहुबलियों की करीबी
सीएम योगी आदित्यनाथ को बाहुबलियों की करीबी भारी पड़ रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उन्नाव गैंगरेप व जेल में पीडि़ता के पिता की हत्या प्रकरण है। बीजेपी के बाहुबली विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गैंगरेप व हत्या करने का आरोप लगा है इसके बाद भी बाहुबली विधायक को सीएम योगी सरकार बचाने में जुट गयी है। इसके चलते विपक्ष से लेकर बीजेपी के अंदर तक में उन्नाव कांड को लेकर सीएम योगी का विरोध शुरू हो गया है। सीएम योगी के साथ यूपी के बड़े बाहुबली है यदि बीजेपी ने बाहुबली की कार्यप्रणाली पर लगाम नहीं लगायी तो उन्नाव जैसी और घटना हो सकती है, यदि ऐसा होगा तो पीएम नरेन्द्र मोदी का मिशन 2019९ खतरे में पड़ जायेगा।
यह भी पढ़े:-एसएसपी ने बताया आखिर क्यों पुलिस को चलानी पड़ी अपराधियों पर गोली