10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकतंत्र सेनानियों के निशाने पर भाजपा सरकार, कहा 1975 से ज्यादा खराब हालात

आपातकाल की 42वीं बरसी पर मंगलवार को लोकतंत्र सेनानियों ने भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 26 Jun 2018, 6:55 PM IST

लोकतंत्र सेनानियों का प्रदर्शन

लोकतंत्र सेनानियों का प्रदर्शन

वाराणसी. आपातकाल की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक दलों ने एक तरह से केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। ऐन बरसी वाले दिन जहां समूचे विपक्ष ने आम आदमी पार्टी के जनाधिकार रैली में शिरकत किया। यहां तक कि बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा तक उसमें शरीक हुए और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केंद्र सरकार की बखिया उधेड़ कर रख दी। वहीं उसके दूसरे दिन 1975 के आपातकाल को भुगतने वाले लोकतंत्र सेनानियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मन की भड़ास निकाली। लेकिन एक बात आम रही, आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाला कार्यक्रम में भी नेताओं ने यही कहा कि आज के हालात 1975 से ज्यादा खराब हैं तो उस दौरान आपातकाल को भुगतने वालों ने भी तस्दीक किया कि 1975 से ज्यादा खराब है मौजूदा हालात। ये अघोषित आपातकाल ज्यादा ही गंभीर है। इससे निजात पाने का रास्ता खोजना होगा।

आपातकाल की 42वीं बरसी पर टाउनहॉल मैदान में जुटे लोकतंत्र सेनानियों ने कहा कि देश में इस वक्त अघोषित आपातकाल है। टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे सेनानियों ने राजनीतिक फि़जा गरमाने की भरपूर कोशिश की। सेनानियों ने आरोप लगाया कि 1975 के बाद फिर लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे जूझने के लिए लोकतंत्र सेनानियों को संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि देश की तकरीबन सभी संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार का कब्जा हो गया है। यहां तक कि शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता भी छीन ली गई है। पूरे देश में एक विचारधारा थोपने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। यहां तक कि विरोधियों को खत्म करने की रणनीति पर काम चल रहा है। समूचे देश में भय का वातावरण है और पूरी भाजपा कह रही है कि 1975 के आपातकाल की तुलना आज से करने वाले आपातकाल में जन्मे ही नहीं थे। अरे ये वो लोग हैं जिन्होंने न स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया न लोकतंत्र आंदोलन में। ऐसे में इन्हें दोनों के ही दर्द का क्या एहसास हो।

धरने को संबोधित करने वालों में विजय नारायण, राधेश्याम सिंह, प्रहलाद तिवारी, महेन्द्र सिंह, मिथिलेश वाजपेयी, सतनाम सिंह आदि प्रमुख थे।