वाराणसी. 10 अक्टूबर से नवरात्रि (Navratri 2018) का शुभारंभ होने वाला है। आप जानते होंगे कि नवरात्रि में लाल रंग पहनना शुभ होता है। लेकि यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि नवरात्रि के नवों दिन अलग-अलग रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करने से नव देवी प्रसन्न होती हैं और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती। नौ दिनों में नौ रंगों के कपड़े पहनने और मां की पूजा करने का खास महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है। इसलिए काले रंग के कपड़े ना पहनें।आइये तो हम बताते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नवें दिन तक किस-किस कलर का कपड़ा धारण करना शुभ होता है।