Mahakumbh Special Train: वाराणसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जब भारी भीड़ के कारण यात्री ट्रेन के इंजन तक चढ़ गए। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में सीटों की भारी किल्लत के कारण यात्रियों ने न केवल डिब्बों में बल्कि इंजन तक में अपनी जगह बना ली। इससे लोको पायलट को बैठने की भी जगह नहीं मिली। कुछ यात्रियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया, जिसके बाद आरपीएफ ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें बाहर निकाला।