काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.टीएन सिंह व क्रीडा परिषद् की मेहनत रंग लायी है। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में कुलसचिव डा.साहब लाल मौर्य व इलीट यूनिवर्सल स्पोर्ट्स एलायंस के प्रणव प्रभु व कुरियन ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। परिसर के लिए नया अनुबंध बहुत काम का साबित हो सकता है। काशी विद्यापीठ को छह जिलों की संबद्धता मिलने के बाद खेल का स्तर बहुत बढिय़ा हुआ है। परिसर के छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। ऐसे मे नये अनुबंध से खिलाडिय़ों के और अधिक संसाधन मिलेंगे। इससे उन्हें तरक्की के नये अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आनंद प्रकाश राय, क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो.आरपी सिंह, सचिव डा.संतोष कुमार, डा.अमरेन्द्र कुमार सिंह, लेखाकार जयशंकर सिंह आदि लोग उपस्थित थे। क्रीडा परिषद के डा.सैयद दुलारे हुसैन, डा.राधेश्याम राय, कु बीना, अजय त्रिपाठी आदि लोगों ने अनुबंध पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
यह भी पढ़े:-वीडियो में देखे सुरभि सोनकर के कथक ने सभी को मंत्रमुग्ध किया