3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी को मिला तोहफा, मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हो गया ‘बनारस’

Manduadih railway station name changed to Banaras- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं। उधर, पीएम मोदी के आगमन से पहले काशी के लोगों को नया तोहफा मिला है। बुधवार शाम वाराणसी को रेलवे से भी बड़ी सौगात मिली है। यहां मंडुवाडीह स्टेशन को बनारस (Banaras Railway Station) नाम दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 15 Jul 2021, 8:58 AM IST

Manduadih railway station name changed to Banaras

Manduadih railway station name changed to Banaras

वाराणसी. Manduadih railway station name changed to Banaras. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने जा रहे हैं। उधर, पीएम मोदी के आगमन से पहले काशी के लोगों को नया तोहफा मिला है। बुधवार शाम वाराणसी को रेलवे से भी बड़ी सौगात मिली है। यहां मंडुवाडीह स्टेशन को बनारस (Banaras Railway Station) नाम दिया गया है। स्टेशन पर मंडुवाडीह की जगह अब बनारस नाम के बोर्ड लग गए हैं। नए बोर्ड पर हिंदी, संस्‍कृत, अंग्रेजी और उर्दू में बनारस लिखा गया है। टिकटों पर भी बनारस नाम लिखा होगा।

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने की मंजूरी दे दी थी। इसके नाम को लेकर सरकार में कई स्तरों पर जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही थी। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस करने की कवायद तेज कर दी गई थी। स्टेशन का कोड बीएसबीएस है।

इस वजह से बदला नाम

दरअसल, वाराणसी में पहले से शहर के नाम 'बनारस' से कोई स्टेशन नहीं था। जबकि काशी और वाराणसी सिटी के नाम से तीन स्टेशन हैं। जिसके बाद अब बनारस नाम के स्टेशन की मांग पूरी हो गई। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया गया था। इसके बाद अब वाराणसी स्थित मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वाराणसी रेलवे स्टेशन करने का फैसला किया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 घंटे के दौरे में पीएम मोदी वाराणसी को देंगे पांच बड़ी सौगात, 1583 करोड़ की योजनाओं का तोहफा काशी को देंगे

ये भी पढ़ें: काशी को 1583 करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे पीएम मोदी, यह होंगे कार्यक्रम, जानें क्या योजनाएं हैं शामिल

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश