वाराणसी.Manoj Tiwari Targeted Opposition Leaders on Lakhimpur Kheri Violence. बाबा भोले की नगरी काशी में बुधवार को नवरात्र स्पेशल (Navratri Special) में शामिल होने के लिए सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पहुंचे। कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोला। लखीमपुर कांड पर भाजपा सांसद ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना के जवान आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो जाते हैं। मगर किसी भी राजनीतिक दल को उनके बारे दो मिनट बात करने की फुर्सत नहीं है। इन लोगों का काम है लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले को भाजपा के खिलाफ मुद्दा बनाकर यूपी की जनता को भड़काना। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव, राहुल और प्रियंका गांधी हर मौत, हर दुर्घटना को अलग नजरिए से देखते हैं।