
वाराणसी फ्लाई ओवर हादसा, देखें कैसे आधा दर्जन गाड़ियां अचानक दब गईं औऱ कितने लोग मौत के मुंह में समा गए
वाराणसी. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। जिससे उसके मलबे में दबकर 12 लोगों के मौत हो गई वहीं 6 औऱ लोगों के दबने की आशंका है। सबसे व्यस्ततम इलाका होने के कारण वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मलबे में कई वाहन दब गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया। चाको तरफ चीख पुकार मच गई है। मौके पर प्रशासन के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है।
दरअसल, वाराणसी में ट्रैफिक को कम करने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन के पास फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य सुस्त गति से चल रहा है। मंगलवार शाम ब्रिज का एक बड़ा पिलर भरभरा कर धराशायी हो गया। हादसे के समय ब्रिज के पास से कई वाहन गुजर रहे थे, जिससे वह इसकी जद में आ गए।
Published on:
16 May 2018 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
