1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन से बजेगी शहनाई, खरमास के पहले विवाह के हैं इतने मुहूर्त

योग निद्रा से जाग चुके हैं भगवान विष्णु, जानिए क्या है कहानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Nov 2019, 4:52 PM IST

Marriage

Marriage

वाराणसी. कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रबोधनी एकादशी मनाने के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जायेंगे। भगवान विष्णु योग निद्रा से जाग चुके हैं। 19 नवम्बर से शहनाई बजने लगेगी। खरमास के पहले तक विवाह के 15 मुहूर्त है।
यह भी पढ़े:-यहां पर हुए घोटाले में IAS व PCS अफसरों के करोड़ों डूबे, मचा हड़कंप

प्रबोधनी एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जायेंगे। शुक्रवार को विधि विधान से प्रबोधनी एकादशी व तुलसी विवाह मनाया गया है। ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि 19 नवम्बर से शहनाई बजने लगेगी। भगवान सूर्य 16 दिसम्बर की मध्य रात्रि 12.37 बजे वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इसके साथ ही खरमास लग जायेगा। यह खरमास 15 जनवरी तक चलेगा। खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। 15 जनवरी 2020 को भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ही खरमास खत्म होता है और फिर से मांगलिक कार्य आरंभ होते हैं।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess -खुद के घर को बना दी कबीर कुटिया, अमन यादव के जज्बे को सभी करते हैं सलाम

नवम्बर व दिसम्बर में विवाह के हैं 15 मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि 19 नवम्बर से लगन आरंभ हो जायेगी। इस माह 20, 21, 23,27, 28, 29 व तीस नम्बर को शादी का अच्छा मुहूर्त है। दिसम्बर में 1, 6, 8, 10, 11, 12 व 14 नवम्बर का दिन शादी के लिए अच्छा है। नवम्बर व दिसम्बर में ही सबसे अधिक लगन होती है। ठंड के समय शहरी क्षेत्रों में अधिक शादी होती है जबकि गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में लगन की जोर रहती है।
यह भी पढ़े:-पुलिस थानों पर चस्पा हुआ एसएसपी का निर्देश