यूपी में अपराधी थे बेलगाम, तब मायावती ने दिया था नारा
यूपी में वर्ष 2007 में मुलायम सिंह की सरकार के समय अपराधी बेलगाम हो गये थे। अपराधियों से प्रदेश की जनता परेशान हो गयी थी। बसपा सुप्रीमो ने जनता के इसी दर्द को चुनावी हथियार बनाया और सार्वजनिक मंच से नारा दिया था कि चढ़ गुंडों की छाती पर बटन दबाओं हाथी पर। इस नारे के चलते सत्ता में वापसी के सपने देख रहे मुलायम सिंह यादव को तगड़ा झटका लगा था और चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस नारे का इतना असर हुआ था कि जब बसपा में बाहुबलियों की इंट्री होने लगी थी तो सपा ने नारा दिया था कि गुंडे चढ़ गये हाथी पर और बटन दबाओ हाथी पर।