लगातार बन रहे बारिश के मौसम और बारिश से बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी शुरू हो गई थी। ठंड से बीमार होने वालों की तादात बढ़ गई थी। वहीं आईएमडी के ताजा बुलिटेन के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 13 जनवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की दूरी पर फैला हुआ है, जो क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में गर्त के ऊपर बना हुआ है, जिसकी धुरी 25°N अक्षांश के उत्तर एवं 72°E देशांतर के लगभग समुद्रतल से 5.1 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है। इससे उत्तर प्रदेश के मौसम और वाराणसी मंडल के मौसम में कोई परिवर्तन होता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में 10 जनवरी से 15 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा।