9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती व मुलायम पर विवादित बयान देने के बाद बैकफुट पर आये सीएम योगी के मंत्री नंदी,देखे वीडियो

कहा मैं किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Mar 2018, 4:09 PM IST

Minister Nand Gopal Nandi

Minister Nand Gopal Nandi

वाराणसी. पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव व मायावती समेत कई नेताओंं पर विवादित बयान देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के स्टाम्प और नागरिक उड्डयन मंत्री नंद कुमार नंदी बैकफुट पर आ गये हैं। सोमवार को बनारस में मंत्री नंदी ने कहा कि मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। मेरी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। संसदीय भाषा में पहले भी मुहावरे का प्रयोग होता था इसमे कुछ नया नहीं है।
यह भी पढ़े:-DLW ने रच दिया इतिहास, विश्व में पहली बार डीजल रेल इंजन को बदल कर किया इलेक्ट्रिक




उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में राम राज्य आ रहा है। पीएम मोदी व सीएम योगी दिन-रात एक करके देश व प्रदेश का विकास करने में जुटे हुए हैं। जहां पर हम कभी चुनाव जीतने की बात सोच नहीं सकते थे वहां पर भी पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी चुनाव जीत रही है। देश भर में सभी जगहों पर जनता बीजेपी को स्वीकार कर रही है। मंत्री नंदी ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग बातों को गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। कभी मसाज की तस्वीर दिखाते हैं। खुद बोली बातों को नकारते हुए मंत्री नंदी ने अपने विवादित बोल का सारा ठीकरा मीडियो पर फोड़ दिया।
यह भी पढ़े:-त्रिपुरा व नागालैंड के बाद इस चुनाव में जीती बीजेपी तो आसान हो जायेगी लोकसभा 2019 की राह

दलितों के वोट के नाम पर टिकट बेचती हैं मायावती
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मायावती पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि मैं खुद बसपा सरकार में मंत्री रहा हूं। मायावती को कभी कोई एजेंडा नहीं था। मायावती सिर्फ दलितों के वोट के नाम पर पार्टी का टिकट बेचती है दलितों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। मायावती के साथ गेस्ट हाउस में क्या हुआ था यह भूल गयी है। सपा व बसपा कभी कट्टर दुश्मन थे आज एक हो गये हैं। जनता सब समझती है इसलिए गठबंधन को सपा व बसपा को लाभ नहीं होने वाला है।
यह भी पढ़े:-बसपा में रहे खास नेता ही निकाल सकते हैं सपा के साथ हुए गठबंधन की हवा, इन पर लगी निगाहे

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने यह दिया था विवादित बयान
फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आयोजित चुनावी रैली में नंदी ने मुलायम सिंह से लेकर मायावती पर विवादित बयान दिया था सीएम योगी के सामने ही मंत्री नंदी ने मंच से रामायाण का उल्लेख करते हुए मायावती को शूर्पणखा और मुलायम सिंह यादव को रावण बताया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारीच कहा था इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी को राम व सीएम योगी को हनुमान बताना भी नहीं भूला था।
यह भी पढ़े:-इस पार्टी के पक्ष में उतरी राजा भैया की सेना, दिलचस्प हो गयी चुनावी लड़ाई