8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के समय भी नहीं हो पाया था यह काम, सीएम योगी सरकार ने वर्षो बाद बदला इतिहास

ऐसा ही होता रहा काम तो सरकार हो होगा बड़ा लाभ, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Jan 2018, 1:03 PM IST

CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

CM Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

वाराणसी. सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विकास के लिए बहुत से कार्य किये थे। सपा सरकार ने रोडवेज की स्थिति सुधारने के लिए कई नयी बसों को चलवाया है, जिसके चलते यात्री सुविधाओं में इजाफा हुआ है इसके बाद भी सपा सरकार में यह काम नहीं हो पाया था जो सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में हो गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के अभियान का हुआ असर, वीडियो में देखे सीएम योगी के मंत्री ने बस में लगायी झाडू


सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के दावे को माने तो यह वर्तमान सरकार के लिए अच्छी खबर है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि रोडवेज के दिसम्बर में आठ करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल ही रोडवेज को 28 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था। पिछली कई वर्षों बाद रोडवेज को लाभ हुआ है जो बहुत अच्छी बता है। मंत्री ने कहा कि बसों का समय से परिचालन, यात्री सुविधा में बढ़ोतरी व डग्गामारी पर लगाम लगाने से ही रोडवेज को मुनाफा हुआ है। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 15 साल से सड़कों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा था, जिसके चलते रोडवेज को मुनाफा नहीं हो पाता था आगे भी रोडवेज की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:-रेव पार्टी की बैसाखी के सहारे धड़ल्ले से चल रहा बीसी का धंधा, पुलिस अंजान

सरकार के लिए शुभ संकेत हैं रोडवेज का मुनाफा कमाना
सरकार के लिए रोडवेज बस सेवा घाटा का सौदा साबित होती आयी है। यूपी में किसी भी पार्टी की सरकार हो, लेकिन रोडवेज कभी पैसा कमाने वाला विभाग नहीं बन पाया है। सरकार से रोडवेज के लिए मिला बजट वेतन में ही खर्च हो जाता है, जिसके चलते रोडवेज की सुविधाओं में बहुत बढ़ोतरी नहीं हो पाती है। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने सिर्फ दिसम्बर में ही लाभ की बात कही है यदि ऐसा लाभ भविष्य में भी होता है तो सीएम योगी सरकार को फायदा होगा। रोडवेज फिर से घाटा में जाती है तो एक बार फिर सरकार के लिए यह विभाग बोझ बन सकता है।
यह भी पढ़़े:-देखे वीडियो जब पुलिस ने छापा मारा तो अर्धनग्न होकर नृत्य करती मिली लड़कियां