10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत, बारिश के लिए अब इतने दिनों का इंतजार
Play video

भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत, बारिश के लिए अब इतने दिनों का इंतजार

दोपहर में सड़कों पर पसर रहा सन्नाटा, गंगा घाट पर भी नहीं दिख रहे लोग
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 4:55 PM IST

वाराणसी. भीषण गर्मी व उमर की मार से लोग बिलबिला उठे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में थोड़ी बारिश की सौगात मिल जा रही है लेकिन शहर की स्थिति बेहद कष्टकारी हो चुकी है। शहर की हरियाली विहीन धरती से गर्मी की ताकत को और बढा दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान दोपहर में ही 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम वैज्ञानिक की माने तो अब जल्द ही राहत के दिन आने वाले हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का हाल, गंगा किनारे ही पेयजल के लिए हाहाकार


बनारस में इस बार गर्मी ने लोगों को बहुत सताया है। जून से गर्मी व उमस की लगातार मार पड़ रही है। पूर्वी यूपी में कई जिलो मेंं प्री मानसून की बारिश हो रही है लेकिन बनारस में एक दिन ही बारिश की सौगात मिली थी इसके बाद किसी क्षेत्र में बूंदाबांदी हो जाती है लेकिन व्यापक स्तर पर बारिश नहीं हो रही है। केरल में निर्धारित तिथि एक जून से तीन दिन पहले ही मानसून पहुंच गया था उस समय अनुमान लगाया गया था पूर्वांचल में १५ जून तक मानसून आ जायेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मानसून के ब्रेक लेने के चलते लोगों को अभी तक गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है। लोगों के लिए अच्छी खबर है कि वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ रहा है जिसके चलते आंधी या बारिश होने की संभावना बन रही है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा

अब चलेगी मौसम में बदलाव की बयार
मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि मौसम में अब बदलाव की बयार बहेगी। रविवार के तक नमी के चलते कही आंधी व बारिश हो सकती है। २५ जून से आंधी व बारिश आने की संभावना बढऩे लगेगी। मानसून का ब्रेक समय खत्म हो गया है और फिर से मानसून सक्रिय हो चुका है। इस बात की संभावना है कि पूर्वांचल में २७ जून तक मानसून पहुंच सकता है। इस बार सामान्य बारिश होने की संभावना है। झमाझम बारिश होने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पायेगी। सभी लोग काफी दिनों से गर्मी से परेशान है अब कुछ दिन के बाद सभी को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े:-अमर सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा फिर नहीं मानी मुलायम सिंह की बात, आजम खां पर भी दिया बयान

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश