8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
डीरेकाकर्मी की हत्या में शक की सुई मुन्ना बजरंगी गिरोह पर, परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग
Play video

डीरेकाकर्मी की हत्या में शक की सुई मुन्ना बजरंगी गिरोह पर, परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग

क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए १८ लोगों को उठाया, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 Jan 2018, 6:45 PM IST

वाराणसी. डीरेकाकर्मी टीके मुकेश की हत्या में शक की सुई मुन्ना बजरंगी गिरोह पर टिक गयी है। बुधवार को डीरेका कर्मचारियों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजनों ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह ने परिजनों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बीजेपी विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह भी पहुंच गये थे। काफी मेहनत के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। हत्या के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गयी है और पूछताछ के लिए १८ लोगों को उठाया गया है। मृतक के भाई ताराचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना नवम्बर में होगा पूरा, विरोधियों के पास नहीं होगा जवाब



मंडुआडीह थाना क्षेत्र के डीरेाक को अति सुरक्षित माना जाता है। पीएम नरेन्द्र मोदी जब काशी आते हैं तो डीरेका को अपना दूसरा घर मानते हैं और यही पर रात्रि विश्राम करते हैं। बीती रात यहां पर अज्ञात बदमाशों ने डीरेका कर्मचारी परिषद् के नेता व केन्द्रीय परिवहनशाला में फिटर पद पर तैनात टीके मुकेश की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही डीरेका के लोगों में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस प्रशासन से जल्द हत्यारों को पकडऩे की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-चेतगंज पुलिस ने 14 लाख की बंद करेंसी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

ठेकेदारी विवाद में हत्या की आशंका, मुन्ना बजरंगी गिरोह पर शक की सुई
पुलिस को अंदेशा है कि ठेकेदारी विवाद में ही टीके मुकेश की हत्या की गयी है। सूत्रों के अनुसार टीके मुकेश ने कुछ ठेकेदारों की शिकायत की थी, जिससे उनको नुकसान हुआ था इसके चलते संभावना जतायी जा रही है कि ठेकेदारों ने ही शूटरों के सहयोग से डीरेकाकर्मी की हत्या करायी है। पुलिस और मामलों को भी ध्यान में रख कर जांच में जुटी है। मुन्ना बजरंगी गिरोह पर शह की सुई है, जिस तरह से शार्प शूटरों ने हत्या की है उससे साफ होता है कि स्थानीय बदमाशों की भूमिका नहीं होगी। डीरेका में ठेके को लेकर मुन्ना बजरंगी व बाहुबली मुख्तार अंसारी गिरोह का दबदबा रहता है और इसी वर्चस्व को कायम रखने के लिए मुन्ना बजरंगी गिरोह ने हत्या करायी हो सकती है।
यह भी पढ़े:-जेसीबी से ढहाये गये दर्जनों अतिक्रमण, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी स्थिति
टीके मुकेश के शव का पोस्टमार्टम हो रहा है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति साफ हो जायेगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर गये थे और उन्हेांने जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमों को लगा दिया है। क्राइम ब्रांच भी अपने स्तर से जुटी हुई है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-तीन तलाक पीडि़त महिला को बड़ी राहत, पहली बार मिली पेंशन