उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति किसी हाल में छूटना नहीं चाहिए। इस योजना में अपात्र लोगों का चयन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। जिन लोगों को आवदेन निरस्त किया गया है उन्हें बताया जाये कि आवेदन क्यों निरस्त हुआ है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि दिसम्बर तक इंट्रीग्रेटिड कमांड कंट्राल सेंटर का शुभारंभ कर दिया जायेगा। नये सिस्टम के तहत शहर के चार चौराहों पर यातायात व्यवस्था, एटीसीएस, आरएफआईडी टैगिंग व जीपीएस से कार्य होगा। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर तक गोइठहा व दीनापुर एसटीपी आरंभ हो जाना चाहिए। पशु आश्रय योजना के तहत एक आश्रय स्थल का निर्माण 10.5 करोड़ रुपये से हो रहा है। जबकि दूसरे आश्रय स्थल के लिए जमीन मिल गयी है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण के बाद जो विद्युत पोल सड़क के बीच में आ गये हैं उन्हें जल्द से जल्द किनारे शिफ्ट किया जाये। बैठक में मेयर श्रीमती मृदुला जायसवाल, विधायक उत्तरी रवीन्द्र जायसवाल, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकमा, डीएम सुरेन्द्र सिंह, नगर आयुक्त डा.नितिन बंसल आदि अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के गलत ट्वीटको सीएम योगी के मंत्री ने बताया मानवीय भूल, नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर दिया यह बयान