1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएसएस और बीजेपी वालों ने करवाया देश का बंटवारा, भाजपा करा सकती है मेरी हत्या: ओम प्रकाश राजभर

OM Prakash Rajbhar Allegations on BJP and RSS- वाराणसी में भागीदारी संकल्प मोर्चा के सहयोगी दल भागीदारी पार्टी की तरफ से आयोजित महापंचायत में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनकी हत्या करवा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 16 Nov 2021, 12:57 PM IST

OM Prakash Rajbhar Allegations on BJP and RSS

OM Prakash Rajbhar Allegations on BJP and RSS

वाराणसी. OM Prakash Rajbhar Allegations on BJP and RSS. वाराणसी में भागीदारी संकल्प मोर्चा के सहयोगी दल भागीदारी पार्टी की तरफ से आयोजित महापंचायत में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP)पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनकी हत्या करवा सकती है। उन्होंने कहा "आरएसएस और बीजेपी वालों ने देश का बंटवारा करवाया है। बीजेपी में सब अनपढ़ जाहिल गवार हैं।"

बीजेपी कर रही हिंदू मुस्लिम की राजनीति

राजभर ने कहा कि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर रही है। जिन्ना की बढ़ाई करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी में उनका बड़ा योगदान है। ''बाल गंगाधर तिलक को जब फांसी की सजा हुई तो उनके खिलाफ मुकदमा किसने लड़ा था जिन्ना ने लड़ा था।"

कंगना रनौत पर भी कटाक्ष

अभिनेत्री कंगना रनौत के भीख में मिली आजादी वाले बयान पर भी सुभासपा अध्यक्ष ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "बीजेपी में भर्ती लोगों को ज्ञान नहीं है। बीजेपी में जो जितना बड़ा अपराध करेगा उसे उतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा। बीजेपी वाले केवल पें-पें करते हैं।"

ये भी पढ़ें: बीजेपी ने किया घोषणा पत्र समिति का गठन, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को बनाया अध्यक्ष, बृजलाल बनाए गए उपाध्यक्ष

ये भी पढ़ें:Political Tales: आखिर बीएसपी सुप्रीमो मायावती को क्या कहा जाता है यूपी की परफेक्ट वीमेन पॉलिटिशन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश