लोकसभा चुनाव 2019 के पहले सभी दलों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू कर दिया है। अपना दल कृष्णा गुट ने पार्टी के संस्थापक डा.सोनेलाल पटेल की जयंती पर एक जनसभा का आयोजन किया है। माना जा रहा है कि जनसभा के जरिए श्रीमती कृष्णा पटेल ने अपनी ताकत दिखायी है। अपना दल की रैली में महागठब्ंधन की ताकत भी लगी है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस रैली में जाने का निर्णय किया था। बीजेपी के विरोधी खेमे में जाकर सुभासपा बड़ा संदेश देना चाहती थी लेकिन अचानक ओमप्रकाश राजभर ने यू-टर्न लेते हुए श्रीमती कृष्णा पटेल की रैली से दूरी बना ली है। इससे बीजेपी को बड़ी राहत मिल गयी है। सुभासपा ने पहले ही चार जुलाई को लखनऊ में पार्टी की पदाधिकारियों की बैठक आहुत कर बीजेपी से गठबंधन पर निर्णय लेने का ऐलान किया है। खास बात है कि इसी दिन पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में अमित शाह आयेंगे।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया में कमजोर हो रही बीजेपी के लिए अमित शाह ने बनाया खास प्लान