10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
ओमप्रकाश राजभर का स्वामी अग्रिवेश पर हमले पर बड़ा बयान, कहा मारपीट करने वालों की हो सकती सत्ता पर मजबूत पकड़
Play video

ओमप्रकाश राजभर का स्वामी अग्रिवेश पर हमले पर बड़ा बयान, कहा मारपीट करने वालों की हो सकती सत्ता पर मजबूत पकड़

हर योद्धा करता है जंग जीतने का दावा, कांग्रेस सरकार के समय लागू हुआ था धारा 35 (A)
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Aug 2018, 3:20 PM IST

वाराणसी. यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जम्मू कश्मीरमें कांग्रेस के राज में ही धारा 35 (A) लागू किया गया था। इस धारा को लागू करने की क्या मंशा थी इसकी मुझे जानकारी नहीं है अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है जहां से इस पर निर्णय हो जायेगा। स्वामी अग्रिवेश के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कहा कि हो सकता है कि मारपीट करने वालों की सत्ता में अच्छी पकड़ होगी। घटना की एफआईआर लिखी जानी चाहिए थी अब इस मामले में कोर्ट ही न्याय करेगा।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव पर ऐसे बैठ कर पूजा करने पर बीजेपी ने बोला था हमला, अब सीएम योगी ने खुद की ऐसे ही अराधना

सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ७४ सीट जीतने के दावे पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि जंग के पहले सभी योद्धा जीतने का दावा करता है। कोई योद्धा हारने की बात नहीं करता है। सेना लड़ाई लड़ती है और वोट देती है जब तक युद्ध खत्म नहीं हो जाता है तब तक रिजल्ट की घोषणा नहीं होती है। बताते चले कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुगलसराय में कहा था कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती का गठबंधन भी बीजेपी को ७४ सीट जीतने से नहीं रोक सकता है। महराजा सुहेलदेव के नाम पर जिला रखने के प्रश्र पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हम काफी समय से यह मांग कर रहे हैं। सुहेलदेव राजभर के जन्स्थली बहराइच का नाम हम सुहेलदेव के नाम से करने की मांग कर रहे हैं। हम छोटी पार्टी के नेता हैं इसलिए हम अपनी बात कह सकते हैं।
यह भी पढ़े:-सावन के दूसरे सोमवार को ड्रोन कैमरे से ऐसे रखी जा रही नजर

आरक्षण आगे बढऩे का माध्यम है
आरक्षण पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह आगे बढऩे का माध्यम है। पहले महिलाओं को आरक्षण नहीं था लेकिन पंचायत चुनाव में आरक्षण मिला तो वह घर से निकल कर वहां तक पहुंची है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं मिलता तो वहां तक नहीं पहुंच पाती।
यह भी पढ़े:-आसान नहीं होगा बीजेपी का टिकट लेना, ऐसे दिखानी होगी ताकत

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश