8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा जीत के बाद जनता का दर्द भूल जाते हैं नेता
Play video

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, कहा जीत के बाद जनता का दर्द भूल जाते हैं नेता

विवादित बयानों से जाने जाते हैं ओमप्रकाश राजभर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 21 Jul 2018, 12:28 PM IST

मऊ. अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में छाये रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने एक बार भी विवादित बयान देकर चर्चे में आ गए हैं। राजभर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि जब गरीब जनता अपने नेता को चुन लेती है तब नेता दिल्ली जाकर जनता का दुख दर्द भूल जाता है।

 


बता दें कि उत्तर प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने गाजीपुर जनपद के जखनियां विधान सभा के विधायक त्रिवेणी राम के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मऊ आए थे। जिले के शारदा नारायण अस्पताल में पहुंचकर बीमार विधायक का हाल जाना। इस दौंरान बातचीत नेताओं के लिए विवादित बोल बोल गए।

 


वहीं आरक्षण की बात करते हुए कहां कि आरक्षण का लाभ प्राप्त कर ऊचाईयों पर पहुंचने वालों को आखिर आरक्षण क्यों दिया जा रहा है। हर जाति वर्ग में गरीब हैं। सर्वेक्षण क्यों नहीं हो रहा है। सर्वेक्षण करा लो ताकि हर जाति के गरीबों को आरक्षण मिले। इसका कोई भी विरोध नहीं करेगा। लेकिन आरक्षण एक को दोगे एक को नहीं दोगे तो इसका विरोध होगा ही। जिसे नहीं मिलेगा वो कहेगा ही कि हमे भी दो। यह बहुत आसान हैं। कहा कि इस देश के नेता सुधर जाए तो सब सुधर जाएगा।

By- Vijay Mishra