1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
दिग्गज कांग्रेस नेता का PM मोदी पर बड़ा आरोप, राफेल की तर्ज पर देश भर में विकास कार्यों का ठेका भी अपनों को, अनुभवी दरकिनार
Play video

दिग्गज कांग्रेस नेता का PM मोदी पर बड़ा आरोप, राफेल की तर्ज पर देश भर में विकास कार्यों का ठेका भी अपनों को, अनुभवी दरकिनार

कहा, या तो प्रधानमंत्री जांच करा कर जिम्मेदार लोगों को दंडित करें अन्यथा कांग्रेस सड़क से संसद तक करेगी विरोध।

Google source verification

वाराणसी. कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील की तर्ज पर देश भर में विकास कार्यो का ठेका अपने और अनुभवहीन लोगों को देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खास तौर पर काशी में जितने भी काम हो रहे हैं उनकी जिम्मेदारी गुजारत के लोगों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ यूपी और बिहार के लोगों को गुजरात से मारपीट कर भगाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बनारस का काम गुजरात के लोगों को देकर उनकी आर्थिक मदद की जा रही है। कहा कि ये कैसे जनप्रतिनिधि हैं जो अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को दरकिनार कर रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि वह दिल से बनारस के जनप्रतिनिधि नहीं हो सके हैं वह आज भी अपने गृह प्रदेश के लोगों को ही लाभ पहुंचाने में लगे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीएम उम्मीदवार सांसद प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को टक्कर देने वाले कांग्रेस नेता अजय राय ने मीडिया से बातचीत में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण का हवाला देते हुए कहा कि विश्वनाथ गली या पुरानी काशी में वर्षों से काम करने वाली बनारस की कंपनी प्लानर इंडिया से काम छीन कर गुजरात की कंपनी एचसीपी डिजाइन इंडिया-प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री सांसद आदर्श गांव जयापुर के विकास कार्यों की जिम्मेदारी गुजरात की कंपनी पूजा इंटरप्राइजेज को दिया गया है। एयरपोर्ट लिंक रोड का बड़ा कां रंजीत बिल्डिकान लिमिटेड, गुजरात को दिया गया है। ठीक ऐसे ही प्रसाद योजना का काम दाराशा कंसल्टेंसी, वाराणसी स्मार्ट सिटी का काम थ्रोटेन, कन्वेंशन सेंटर का काम ओरिएंटल कंसल्टेंट ग्लोबल, हेरिटेज लाइट का काम ईईएसएल, गोइठहां एव रमना ट्रीटमेंट प्लांट का काम एलएंडटी और घाट क्लीनिंग का काम एबीडी एरिया का काम आईएल एंड एफएस जैसी बाहरी कंपनियों को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो काशी के प्रतिनिधि का गौरव जेब में और दूसरी ओर काशी के कामकाज का सारा मुनाफा गुजरात की जेब में जैसी रीति नीति के प्रति कांग्रेस कड़ा प्रतिवाद करती है। इस मुद्दे को लेकर हम काशी की जनता की अदालत में जाएंगे। कहा कि काशी की जनता पूरे भारत को अपना मान कर किसी पर भी दिल खोलकर अपना भरोसा प्रकट करते हैं, लेकिन काशी में कामकाज की इस नीति एवं काशी समेत समूचे उत्तर भारत के लोगों संग गुजरात में हो रहे आर्थिक क्षेत्रवाद के आक्रामक व्यवहार से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। हम सत्याग्रह भाव से इन स्थितियों पर अपना कड़ा विरोध प्रकट करते हैं।

 

राय ने कहा कि बाहरी और अनुभवहीन लोगों को काम देने का नतीजा है कि काशी में जितने भी काम हो रहे हैं उनकी हालत बद से बदतर है। हेरिटेज लाइट का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में जाने कितने मवेशियों की करंट लगने से मौत हो गई। अभी बीते सावन में विश्वनाथ मंदिर एरिया में पुजारी सहित कई लोगों को करंट लगा। शाही नाले का जिक्र करते हुए कहा कि बाहरी लोग आ रहे हैं और अपना पैसा बना कर चले जा रहे हैं और तीन साल से एक नाले की सफाई और मरम्मत नहीं हो सकी। लोग सीवर की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ स्वच्छता में बनारस को नंबर एक बताया जा रहा है और दूसरी ओर हाल यह है कि पूरा संसदीय क्षेत्र डेंगू की चपेट में है। डॉक्टर, पुलिसकर्मी, आम आदमी की मौत हो रही है। क्या ये है विकास। इसी विकास को दिखाने अप्रवासी भारतीयों को बुलाया जा रहा है। बाबा विश्वनाथ कृपा करें किसी विदेशी को कुछ न हो पर यह बहुत ही शर्मनाक है। बताया कि अनौला गांव पूरी तरह से डेंगू की चपेट में है। कोई घऱ नहीं बचा जीसमें डेंगू पीड़ित न हों। अब तक गांव में ऐसा कोई बचा नहीं जो दूसरों को खून व प्लेटल्ट्स दे सके।

कांग्रेस नेता अजय राय