8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में कड़ी सुरक्षा के बीच रिलीज हुई पद्मावत फिल्म

क्षत्रिय महासभा की धमकी को देखते हुए उठाया कदम, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Jan 2018, 12:12 PM IST

Padmavat Film release

Padmavat Film release

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत हुई। सिगरा के आईपी व कैंट थााना क्षेत्र के जेएचवी मॉल के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये हैं। क्षत्रिय महासभा ने फिल्म रिलीज करने का विरोध किया है, जिसके चलते पुलिस भी बेहद सर्तक हो गयी है।
यह भी पढ़े:-डीरेकाकर्मी की हत्या में शक की सुई मुन्ना बजरंगी गिरोह पर, परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग


बनारस में पिछले दो दिनों से पद्मावत फिल्म को लेकर क्षत्रिय महासभा के लोग विरोध कर रहे हैं। २४ जनवरी को मॉल के बाहर हंगामा करने के आरोप में कुछ लोगों को पकड़ा गया था। प्रभारी जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने जेएचवी, आईपी, आईपी विजया मॉल व छविमहल सिनेमा हॉल में फिल्म रिलीज होने की बात कहते हुए पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने को कहा था, जिसक चलते ही पुलिस प्रशासन ने पीएससी के साथ सुरक्षा व्यवस्था ठीक कर दी है। सुबह १०.३० बजे से फिल्म का पहला शो दिखाया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-विश्व क्षत्रिय महासभा की चेतावनी, रिलीज हुई पद्मावत फिल्म तो न जाने आगे क्या होगा

IMAGE CREDIT: Patrika

उपद्रव करने वालों से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म रिलीज होने से पहले ही शांति व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी कर दिया था। सीएम योगी ने कहा था कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की इजाजत किसी से नहीं दी जा सकती है जो लोग माहौल बिगाडऩे का काम करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सीएम योगी के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था करने का दावा किया है। स्थानीय खुफिया विभाग को सर्तक कर दिया गया है, जिससे किसी अप्रिय घटना होने से पहले ही पुलिस प्रशासन को जानकारी दी जा सके। फिलहाल फिल्म रिलीज हो गयी है और रात तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं दी जायेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा सपना नवम्बर में होगा पूरा, विरोधियों के पास नहीं होगा जवाब