10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क पार्षद को बंधक बनाकर बिठाया बीच सड़क पर, सकते में नगर निगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीवर की समस्या से तंग आकर लोगों ने क्षेत्र के पार्षद को बंधक बनाकर बीच सड़क बैठा दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 6 Feb 2021, 1:32 PM IST

सड़क पार्षद को बंधक बनाकर बिठाया बीच सड़क पर, सकते में नगर निगम

सड़क पार्षद को बंधक बनाकर बिठाया बीच सड़क पर, सकते में नगर निगम

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सीवर की समस्या से तंग आकर लोगों ने क्षेत्र के पार्षद को बंधक बनाकर बीच सड़क बैठा दिया। मामला वाराणसी के सिगरा क्षेत्र का है। यहां कई दिनों से चली आ रही सीवर की समस्या से लोगों ने परेशान को पार्षद पूर्णवासी गुप्ता को आक्रोश में आकर बंधक बना लिया और उनको लेकर बीच सड़क पर बैठ गए। क्षेत्रवासियों ने यह आरोप लगाया कि वहां पर लगातार सीवर की समस्या आ खड़ी होती है और लोग इससे परेशान हो चुके हैं। आए दिन क्षेत्र के लोगों के सामने कोई नई दिक्कत आ जाती है। शिकायत करने पर समाधान भी नहीं निकलता।

लोगों का कहना है कि इस मामले में लोगों ने लगातार नगर निगम के उच्च अधिकारियों को सूचित किया, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान निकालने को तैयार नहीं है। इससे तंग आकर सिगरा क्षेत्र के निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और पार्षद को बंधक बनाकर बना लिया। हालांकि, बाद में पार्षद ने तत्काल का समाधान का वादा किया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने पार्षद को छोड़ दिया। पार्षद ने जल्द ही लोगों को सीवर लाइन ठीक कराने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें:डॉक्टर पिता-पुत्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा 'अब और सहा नहीं जाता', परिवार के लोगों को बांटी जिम्मेदारी

ये भी पढ़ें: ओलावृष्टि के साथ बारिश से बदला मौसम, दर्जनों मकानों में गिरी आकाशीय बिजली, टूटे खिड़कियों के शीशे