योग का फायदा लोगों को समझ में आने लगा है इसलिए योग के प्रति तेजी से लोगों को झुकाव होता जा रहा है। बनारस में शुक्रवार की सुबह इंटरनेशनल योग डे पर वृहत स्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से लेकर सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, डीरेका से लेकर सेंट्रल जेल में योग किया गया। योगाचार्यों ने लोगों को बताया कि किस तरह से योग करके निरोग रहा जा सकता है। व्यस्त दिनचर्या में योग करने से मानसिक शांति मिलने के साथ शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है।