
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर बीजेपी के सहयोगी दल के विधायक पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने विधायक पर सरकारी सुविधा दिलाने के नाम पर सैकड़ों करोड़ का गबन करने का आरोप लगाया है। लोगों ने जिला मुख्यालय पर अपना सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़े:-चुनाव हारने के बाद भी बढ़ा इस नेता का कद, अखिलेश व राहुल ने भी मानी ताकत
बीजेपी व सहयोगी दल ओमप्रकाश राजभर के बीच रिश्ते सही नहीं चल रही है इसी बीच स्थानीय लोगों ने अजगरा विधायक कैलाश सोनकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन किया है। स्थानीय का आरोप है कि पहले विधायक सरकारी योजना के नाम पर सब्सिडी दिलाने का आश्वासन देते हैं फिर सादे चेक में हम लोगों से हस्ताक्षर करवा लेते हैं और सब्सिडी का पैसा निकल लेते हैं। इसके बाद जब बैंक से हम लोगों के पास लोन चुकाने की नोटिस आती है तो विधायक के खेल का पता चलता है। शिवपुर निवासी अरविंद मौर्या ने आरोप लगाया है कि सुभासपा से अजगरा विधायक कैलाश सोनकर लंबे समय से लोगों का कर्ज के जाल में फंसा कर सारा पैसा हड़प रहे हैं अभी तक 4500 लोगों से लगभग 600 करोड़ का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने घोटाले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अरविंद मौर्या ने अजगरा विधायक कैलाश सोनकर चलते हुए कारखानों पर भी लोन दिलाने का आश्वासन दे देता है जबकि खादी व ग्राम उद्योग आयोग ऐसे किसी कारखाने पर सब्सिीडी वाला लोन नहीं देता है इसके बाद भी लोगों को ठगने के लिए विधायक ऐसा करते हैं। उन्होंने कह कि जल्द से जल्द सीबीआई जांच करा कर पीडि़तों को बड़ी राहत दिलायी जा सकती है।
यह भी पढ़े:-Patrika Special Story-इस छोटे दल में है बड़ा दम, लोकसभा चुनाव में नहीं होगा कम
पूर्व में भी किया था सिर मुंडवा कर विरोध प्रदर्शन
पूर्व में सुभासपा विधायक कैलाश सोनकर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर ऐसा प्रदर्शन किया गया था और जिला प्रशासन को सीबीआई जांच के लिए ज्ञापन सौंपा गया था उस समय अजगरा विधायक कैलाश सोनकर से इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए किसी तरह का घोटाला करने से इंकार किया था।
यह भी पढ़े:-मायावती को नहीं मिला यह पद तो क्या करेंगे अखिलेश यादव