
वाराणसी. गंगा में पांच फीट लंबा घडिय़ाल दिखते ही लोगों में वीडियो बनाने व फोटो खीचने की होड़ मच गयी। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। वायरल वीडियो के अनुसार राजघाट पुल के नीचे घडिय़ाल बहुत हुआ दिखायी दे रहा है। यदि वायरल वीडियो को सही माने तो बाढ़ में घडिय़ाल के बह कर आने की संभावना जतायी जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और इसी पानी में घडिय़ाल बह कर आ सकता है फिलहाल इस मामले की अभी अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। यदि नदी में घडिय़ाल पहुंच गया है तो गंगा स्नान करने वालों के सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़े:-काशी में सावन लगते ही कांवरियों की उमडऩे लगी भीड , भक्तों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी यह योजना