
Kashi Photo
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी कितने भी व्यस्थ रहते हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र काशी को नहीं भूलते हैं। पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर काशी की 90 साल पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। गंगा नदी के किनारे की फोटो के साथ लिखा कि धर्मशाला में मुझे वाराणसी की यह प्यारी तस्वीर मिली है।
यह भी पढ़े:-जंगली हाथियों को भगाने के लिए पहली बार बजाया गया डीजे, हुआ यह असर
पीएम नरेन्द्र मोदी ने लिखा कि लगभग 90 साल पुरानी यह तस्वीर नदी के साथ-साथ काशी का व्यस्त हिस्सा दिखाती है। सोचा था कि इस रत्न को आप सभी के साथ इतिहास से साझा करूं। पीएम नरेन्द्र मोदी के तस्वीर पोस्ट करने वाले लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। लाइक करने वालों की संख्या १७ लाख पार कर चुकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने आठ नवम्बर को इस तस्वीर को साझा किया था। प्रधानमंत्री के पास यह तस्वीर पहुंचने का किस्सा भी बेहद दिलचस्प है। इन्वेस्टर्स मीट के दौरान धर्मशाला निवासी धर्मपाल गर्ग के जरिए ही प्रधानमंत्री को यह खास फोटो मिली है। धर्मलाल गर्ग खुद पीएम नरेन्द्र मोदी से मिल कर यह तस्वीर भेंट करना चाहते थे। वह जानते थे कि पीएम का संसदीय क्षेत्र बनारस है और अपने संसदीय क्षेत्र से उन्हें बेहद लगाव भी है। इन्वेस्टर्स मीट में धर्मलाल गर्ग ने पीएम मोदी से मिलने के लिए समय मांगा था लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पायी। इसके बाद उन्होंने यह तस्वीर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी और इसे पीएम तक पहुंचाने का अनुरोध किया। सीएम ने इस फोटो को पीएम तक पहुंचाया। पीएम मोदी ने फोटो मिलने पर सभी का आभार भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़े:-इस दिन से बजेगी शहनाई, खरमास के पहले विवाह के हैं इतने मुहूर्त
Published on:
13 Nov 2019, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.