वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी जागरूकता लाने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बनारस के दौरे पर आये पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता व सरकारी सम्पत्ति की रक्षा को लेकर बड़ा संदेश दिया है। बड़ालालपुर के ट्रेड फेसिलिटी सेंटर में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कुछ के पान थूकने को लेकर चुटकी ली। कहा कुछ लोग पान की पीक थूक कर भारत माता की जय बोलते हैं ऐसे कैसे भारत माता की जय होगी।