तेज होगा बनारस का विकास, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण में आयेगी तेजी
पीएम नरेन्द्र मोदी के चलते अब फिर से बनारस का विकास तेज हो जायेगा। पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम अब तेजी से पूरा होगा। एक बार यह प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा तो शहर की तस्वीर ही बदल जायेगी। खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जब 2014 में केन्द्र में उनकी सरकार आयी थी और उस समय यूपी में बीजेपी सरकार होती तो अब तक काशी विश्वनाथ धाम बन कर तैयार हो गया होता।