10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
ATM से पैसा निकालने वालों से करते थे लूट, 12 दिन में छह घटनाओं को दिया था अंजाम
Play video

ATM से पैसा निकालने वालों से करते थे लूट, 12 दिन में छह घटनाओं को दिया था अंजाम

कैंट व शिवपुर पुलिस ने तीन लुटरों को किया गिरफ्तार, खुलासा करने वाली टीम को मिला नगद पुरस्कार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 24 May 2018, 8:06 PM IST

वाराणसी. मात्र 12 दिन के अंदर ताबड़तोड़ आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बिना गार्ड वाले एटीएम से पैसे निकालने वालों लोगों से लूट करने के साथ ही किसी को भी असलहे से आतंकित कर मोबाइल लूटना इनका पेशा बन चुका है। कैंट व शिवपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक पखवाड़े में लूट की कई घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर दिया था। पुलिस ने इसे चुनौती के रुप में लेते हुए मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया है। गुरुवार को एसपी सिटी दिनेश सिंह ने पकड़े गये तीनों लूटेरों की कहानी मीडिया को बतायी।
यह भी पढ़े:-यूपी के कृषि मंत्री के गांव का हाल, चाचा के नाम से बनाये गये स्वास्थ्य केन्द्र में शाम के बाद नहीं मिलते चिकित्सक



Police Award
IMAGE CREDIT: Patrika

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही पांडेयपुर के पास एटीएम पर लूट का प्रयास किया गया था और लूट में विफल होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इसी तरह पिछले कुछ दिनों से शिवपुर व कैंट क्षेत्र में एटीएम से पैसा निकालने वालों से लूट की कई घटनाएं हुई थी। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम लगा दी थी। पुलिस के पास पहले से ऐसे गैंग की जानकारी नहीं थी जो एटीएम में जाकर पैसे निकालने वालों से लूट करता हो। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और बदमाशों को पकडऩे में जुट गयी। इसी बीच मुखबिरों ने भोजुबीर चौराहे पर तीन बदमाशों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने पूर्व में हुई लूट की बात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में तीनों बदमाशों ने अपना नाम तन्मय राय उर्फ रीशू राय मूल निवासी थाना करंडा गाजीपुर व वर्तमान पता हनुमंत नगर कॉलोनी थाना शिवपुर, सूरज कुमार निवासी ओम नगर कॉलोनी थाना कैंट व आकाश कुमार निवासी नारायनपुर थाना शिवपुर बताया हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त की गयी पिस्टल, जिंदा करतूस, लूट के आठ मोबाइल, १९,५०० रुपये नगद व एक बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि तन्मय राय पर पहले ही विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज है जबकि पकड़े गये दो अन्य बदमाश पहली बार कानून के शिकंजे में आये हैं।
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही पांडेयपुर के पास एटीएम पर लूट का प्रयास किया गया था और लूट में विफल होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इसी तरह पिछले कुछ दिनों से शिवपुर व कैंट क्षेत्र में एटीएम से पैसा निकालने वालों से लूट की कई घटनाएं हुई थी। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम लगा दी थी। पुलिस के पास पहले से ऐसे गैंग की जानकारी नहीं थी जो एटीएम में जाकर पैसे निकालने वालों से लूट करता हो। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और बदमाशों को पकडऩे में जुट गयी। इसी बीच मुखबिरों ने भोजुबीर चौराहे पर तीन बदमाशों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों बदमाशों ने पूर्व में हुई लूट की बात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ में तीनों बदमाशों ने अपना नाम तन्मय राय उर्फ रीशू राय मूल निवासी थाना करंडा गाजीपुर व वर्तमान पता हनुमंत नगर कॉलोनी थाना शिवपुर, सूरज कुमार निवासी ओम नगर कॉलोनी थाना कैंट व आकाश कुमार निवासी नारायनपुर थाना शिवपुर बताया हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से लूट में प्रयुक्त की गयी पिस्टल, जिंदा करतूस, लूट के आठ मोबाइल, 19,500 रुपये नगद व एक बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि तन्मय राय पर पहले ही विभिन्न थानों में चार मुकदमे दर्ज है जबकि पकड़े गये दो अन्य बदमाश पहली बार कानून के शिकंजे में आये हैं।
यह भी पढ़े:-दूसरों का स्वास्थ्य ठीक करने का विभाग संभाल रही अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र में क्रेशर प्लांट बिगाड़ रहा लोगों की सेहत

बिना गार्ड वाले एटीएम में पैसे निकालने वाले लोगों से लुटते थे पैसा
पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि वह बिना गार्ड वाले एटीएम पर नजर रखते थे यहां से पैसा लूटना आसान होता था इसलिए एक बदमाश पहले बिना गार्ड वाले एटीएम की पहचान करता था उसके बाद जब कोई पैसे निकाल कर जाने वाला होता था तो उसे पिस्टल सटा कर लूट लिया जाता था। एसपी सिटी ने कहा कि इस गैंग को एटीएम लूट गिरोह के रुप में पंजीकृत कराया जायेगा। साथ ही अन्य धाराएं भी लगायी जायेगी।
यह भी पढ़े:-हत्यारा कर गया था एक गलती, मोबाइल ने खोला मर्डर का राज

अपराधियों को पकडऩे वाली टीम को मिला 25 हजार नगद पुरस्कार
एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कैंट थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, शिवपुर प्रभारी पवन उपाध्याय, एसआई अशोक, रामानंद आदि को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया है। एसपी सिटी ने कहा कि उच्चाधिकारियों को पुरस्कार की राशि बढ़ाने की भी संस्तुति की गयी है।
यह भी पढ़े:-अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, इतने दिन में पहुंच सकता है मानसून

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश