
hindi crime news,graveyard,banaras police,Bhelupur police,DM Yogeshwar Ram Mishra,Bhelupur police station,Varanasi's DM Yogeshwar Ram Mishra,Muslim Graveyard,
वाराणसी. कब्रिस्तान में पुलिस ने जब खुदाई की तो महिला की जगह पुरुष का शव निकल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में खुलासा हुआ कि यह शव किसी महिला का नहीं पुरुष का है। इसके बाद पुलिस भी बैकफुट पर आ गयी। पुलिस ने सारी स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है अब डीएम के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़े:-प्रमाण पत्र के लिए गले में फासी का फंदा बांध का डीएम कार्यालय के सामने महिला ने दिया धरना, मचा हड़कंप
भेलूपुर थानाक्षेत्र के बजरडीहा के धरहरा मुहल्ला में बुनकर मोहम्मद गुलजार अंसारी की बेटी सबीना बानो की शादी मुर्गिया टोला निवासी अजगर के बेटे सेराजुद्दीन से तीन साल पहले हुई थी। मोहम्मद गुलजार का कहना है कि लगभग पांच माह पहले वह किसी काम से बाहर गये थे इसी दौरान सबीना की मौत हो गयी थी। ससुराल वालों ने इसकी जानकारी बिना मायके पक्ष के लोगों को दिये ही शव को दफना दिया था। मायके वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्हें शबीना के ससुराल वालों पर शक हुआ। इसके बाद मायके वालों ने जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के यहां पर न्याय की गुहार लगायी। जिलाधिकारी ने भेलूपुर पुलिस को शव को कब्रिस्तान से निकाल कर पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने बजरडीहा स्थित लाचीबाबा कब्रिस्तान से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
यह भी पढ़े:-ट्रेन में सफर के दौरान एसएमएस से मिलेगा जीआरपी सिपाही का नम्बर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में पता चला कि कब्रिस्तान से निकाला गया शव सबीना का नहीं किसी युवक का है। इसके बाद पुलिस ने फिर से शव को दफना दिया है और वस्तुस्थिति से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। युवती की जगह युवक का शव मिलने को लेकर पुलिस व मायके पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं। मायके पक्ष के मो.गुलजार अंसारी का आरोप है कि लड़के पक्ष के सेराजुद्दीन ने जान कर गलत कब्र को खोदवाया है ताकि सही बात सामने नहीं आ पाये। दूसरी तरफ भेलूपुर पुलिस का कहना है कि उसे जहां पर सबीना का शव दफनाने की बात बतायी गयी थी वहीं पर खोदाई करायी गयी है। शव को काफी गहराई में दफनाया गया था, जिसके चलते वह सड़ चुका था इसलिए पता नहीं चल पाया कि आदमी या फिर किसी महिला का शव है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी से मिलने पहुंचे बसपा के बाहुबली क्षत्रिय नेता ने ओढ़ा भगवा गमछा, उड़े सबके होश
आखिर कहा गया सबीना का शव
सबीना के शव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चर्चा है कि ससुराल वालों को ही पता है कि सबीना का शव कहा पर दफनाया गया है। मौत की जानकरी जब मायके वालों को नहीं मिली थी तो शव की सही जगह उन्हें कहा पता होगी। पुलिस की गलती से गलत शव निकल गया है या फिर पुलिस को गलत जानकारी ही दी गयी थी इसका खुलासा सबीना के शव के मिलने के बाद ही हो पायेगा।
यह भी पढ़े:-अवैध बूचडख़ाना बंद होने के बाद भी मुख्तार के गढ़ में इस मुस्लिम समाज का बीजेपी को समर्थन
Published on:
15 Nov 2017, 6:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.