प्रापर्टी डीलर के काम आया लाइटर, ऐसी बची जान
प्रापर्टी डीलर के पास लाइटर था जिसे जला कर उसने हाथ की रस्सी जलायी। इसके बाद किसी तरह से कमरे से बाहर निकला। संजोग अच्छा था कि कमरे के बाहर कोई बदमाश नहीं था वहां पर एक मोबाइल चार्जिंग में लगा था। प्रापर्टी डीलर दीपक ने मोबाइल ने पहले परिजनों से बात कर सारी जानकारी दी। इसके बाद 112 नम्बर पर फोन कर खुद को बंधक बनाये जाने की बात बतायी। पुलिस को वह लोकेशन नहीं बता पाया था। 112 ने पुलिस को सूचना दी और तुंरत ही फोन आये नम्बर को सर्विलांस पर डाल कर उसका लोकेशन लिया गया। व्यापारी ने फोन करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया था। लोकेशन मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रापर्टी डीलर को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से निवास यादव, निवासी थाना चौबेपुर को पकड़ा। उसके पास से .३२ बोर की पिस्टल, ९ जिंदा कारतूस, मोबाइल, होंडा अमेज कार भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार इस मामले का मास्टर माइंड विजय भारती, संतोष कुमार निवासी चंदौली, सरदार यादव, बसंत निवासी चंदौली व सर्वेश सिंह फरार है। जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। पुलिस के अनुसार बदमाश करोड़ों की फिरौती मांगने की तैयारी में थे और मौका मिलने पर प्रापर्टी डीलर की जान भी ले सकते थे।
यह भी पढ़े:-कोर्ट ने दिया डीजीपी को आदेश, कहा इंस्पेक्टर को न्यायालय में कराये पेश