10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 दिन तक रहेगा का चंद्र ग्रहण का असर, गर्भवती महिलाए न करें ये काम, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

104 साल बाद बना ऐसा संयोग, जब हो रहा सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 22 Jul 2018, 3:12 PM IST

Chandra Grahan

चंद्र ग्रहण

वाराणसी. 27 जुलाई को सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन चांद 52 मिनट तक गहरा लाल दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण पर 104 वर्ष बाद ऐसा संयोग बन रहा है। जब सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं को बहुत सावधानियां बरतने की जरूरत है। हिंदू धर्म के अनुसार हर ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को कुछ सावधानियां रखनी चाहिए।

माना जाता है कि ग्रहण के समय निकलने वाली दूषित किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डालती हैं। मान्यता के अनुसार किसी भी ग्रहण का असर पूरे 108 दिनों तक रहता है। जिसका असर गर्भवती महिला के होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। इस तथ्य के पीछे कुछ धार्मिक तो कुछ वैज्ञानिक कारण बताए जाते हैं। इस बार 28 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। आइए जानते हैं क्या करके आप ग्रहण के असर को कम कर सकते हैं।


-मान्यता है कि गर्भवती महिलाएं अगर ग्रहण देख लेती है तो उसका सीधा असर उसके होने वाले बच्चे की शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ता है। इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं बाहर न निकलें। चंद्र ग्रहण की किरणें गर्भ पर पड़ने की वजह से शिशु गंदे लाल चिन्हों के साथ पैदा होता है। जन्म के बाद बच्चे के शरीर पर कोई न कोई दाग जरूर पड़ जाता है।


-ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को किसी भी नुकीली चीज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि। शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि न सिर्फ गर्भवती महिलाएं बल्कि उनके पति भी इस समय इन चीजों का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से उसके शिशु के अंगों को हानि पहुंच सकती है।

-मान्यता है कि ग्रहण खत्म होने के बाद गर्भवती महिला को जरूर नहा लेना चाहिए वरना उसके शिशु को त्वचा संबधी रोग लग सकते हैं।


-ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिला को तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए।


-ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को इस समय बना कुछ भी खाना पीना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि इस समय पड़ने वाली हानिकारक किरणें खाने को दूषित कर देती हैं। ऐसे में अगर घर पर खाना बना हो तो उसमें तुरंत तुलसी के पत्ते डाल दें। ग्रहण खत्म होने के बाद उन्हें निकाल दें। ऐसा करने से ग्रहण के बाद भी खाना शुद्ध रहता है।