11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पोस्टर पर पोती गई कालिख, पहनाई गई जूतों की माला

छठ पर्व पर सोनिया गांधी पर मनोज तिवारी ने दिया था बयान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 13 Nov 2018, 2:24 PM IST

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पोस्टर पर पोती गई कालिख, पहनाई गई जूतों की माला

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के पोस्टर पर पोती गई कालिख, पहनाई गई जूतों की माला

वाराणसी. दिल्ली के भजपा अध्यक्ष व भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी द्वारा सोमवार को छठ को लेकर सोनिया गांधी पर दिए गए विवादित बयान के विरोध में वाराणसी के सिगरा इलाके में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तिवारी की तस्वीर पर कालिख पोतकर उसे जूतों की मलाला पहनाई और उनके बयान की कड़ी निंदा किया।


युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी के लिए जो बयान दिया है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा मनोज तिवारी का बयान एक प्रसिद्द कहावत की तरह है "सूप तो सूप, चलनियों बोले जिम्मे बहत्तर छेद।" इस दौरान युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और बनारस आने पर उन्हें सबक सिखाने की भी बात कही।


बता दें कि मनोज तिवारी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था "सोनिया गांधी ने कभी छठ पूजा नहीं की, यदि किया होता तो कोई बुद्धिमान आता"। मनोज तिवारी ने कहा था की छठ मां की पूजा करने से बुद्धिमान, देश भक्त और इमानदार बच्चे पैदा होते है। भ्रष्ट नहीं पैदा होते। मनोज तिवारी के इस बयान के बाद से ही देशभर में कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है।