
Vidyut defaulter consumer
वाराणसी. बकायेदारों के खिलाफ शुरू होने जा रहा है PUVVNL Campaign. इसके तहत विभाग ने PUVVNL मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष भी खोल रहा है जहां उपभोक्ताओं की समस्या भी दूर की जाएगी। लेकिन उससे पहले हर उपभोक्ता को अपने जमा किए बिल की रसीद भी सुरक्षित रखनी होगी ताकि वह विभागीय अधिकारियों को दिखा सके अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने बकायेदारों से वसूली के लिए 25 अगस्त को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान शहर से लेकर गांव तक चलेगा। अभियान के दौरान बकाये का भुगतान न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। अभियान के बाबत निगम के एमडी गोविंद राजू ने बताया है कि 10, हजार रुपये से अधिक या शहरी क्षेत्र के ऐसे उपभोक्ता जो तीन महीने से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे ही 10 हजार रुपये या 6 महीने से बिल का भुगतान न करने वाले ग्रामीण उपभोक्ताओं से वसूली होगी और भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
एमडी राजू ने इस अभियान के लिए प्रत्येक विद्युत वितरण खंड का वसूसी लक्ष्य भी निर्धारित किया है। इसके तहत हर खंड के सभी अधिकारियों यानी खंड व उप खंड अधिकारियों को 250 बकायेदारों से वसूली करना है।
उन्होंने यह भी कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में पूरी प्लानिंग के साथ अधिकारी जाएंगे। इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन से पर्याप्त सहयोग भी लिया जाएगा।
उन्होंने कहा है कि अभियान पर जाने से पहले बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली जाए।
अभियान में सिर्फ अधिकारी ही नहीं रहेंगे बल्कि सभी मीटर रीडर, अनुरक्षण कार्य में लगे संविदा कर्मचारी भी शामिल होंगे। सभी पुलिस प्रवर्तन दल भी रहेंगे।
अभियान के दौरान सभी राजस्व संग्रह केंद्र, जन सेवा केंद्र, राजस्व संग्रह सभी सुविधाएं सुबह 8 से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने बताया कि रविवार को चलने वाले अभियान के तहत डिस्कॉम मुख्याल में कंट्रोल रूम (कमरा नंबर-204) स्थापित होगा। यह कंट्रोल रूम सुबह 8 से रात 8 बजे तक क्रियाशील रहेगा। इस कंट्रोल रूम का फोन नंबर है-0542-2300103, इस कंट्रोल रूम में कनेक्टिविटी, आईडी से संबंधित समस्या, उपभोक्ताओं की शिकायतें, फील्ड संबंधी अन्य शिकायतों को दर्ज किया जाएगा। इसमें अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) एमएन गोयल, अधिशासी अभियंता (आईटी) भारत भूषण, अधिशासी अभियंता (आईटी) दीपक सिंह मौजूद रहेंगे। साथ ही एचसीएल व फ्लूइंट ग्रिड के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इनका नंबर क्रमशः 8004927076 व 945304728 है।
Published on:
24 Aug 2019 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
