31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजा भैया खास तरह से मानते हैं दीपावली, आराध्य देव की पूजा करने से मिलती है ताकत

बाहुबली क्षत्रिय नेता दीपावली के दिन जरुर जाते हैं अपने आवास, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Oct 2017, 4:24 PM IST

राजा भैया

राजा भैया

वाराणसी. दीपावाली का पर्व आम से लेकर खास तक के लिए विशेष महत्व रखता है। सभी लोग अपने हिसाब से भगवान की पूजा करने के बाद दीपावली पर्व मनाते हैं। राजघरानों में भी पर्व को विधि-विधान से मनाने की परम्परा है। कुंडा के बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया भी दीपावली पर खास पूजा करते हैं। राजा भैया कही पर भी रहते हो, लेकिन दीपावली के दिन हवेली आकार पूजा करते हैं।
यह भी पढ़े:-सभी दलों में मचेगी खलबली, आईएएस बादल चटर्जी इस पार्टी से लड़ सकते मेयर पद का चुनाव


कुंडा के विधायक राजा भैया दीपावाली को बेहद खास ढंग से मनाते हैं। क्षेत्र के राजा होने के साथ जनप्रतिनिधि भी है इसलिए वह जनता के साथ भी दीपावली की खुशियों को शेयर करते हैं। राजा भैया की कोठी में हनुमान जी की प्रतिमा है। दीपावली के दिन राजा भैया अपनी कोठी में हनुमान जी की खास पूजा करते हैं। एक से डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस पूजा में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का भी पाठ करते हैं। माना जाता है कि पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। राजपरिवार में वर्षों से यही परम्परा चली आ रही है। इसके बाद राजा भैया धूमधाम से दीपावली मनाते हैं। शाम को गांव से बुलाये गये बच्चों को मिठाई खुद खिलाते हैं। इसके बाद गांव के बच्चों को नवीन वस्त्र देने के साथ ही उन्हें पटाखे भी देते हैं। राजा भैया खुद बच्चों के साथ पटाखे छोड़ते हैं। राजा भैया अपने क्षेत्र के लोगों को दीपावली की बधाई भी देते हैं।
यह भी पढ़े:-फूलपुर संसदीय सीट पर अपना दल ने लिया निर्णय, जानिए बीजेपी की मिलेगी राहत या आयेगी आफत

दीपावली पर पिता का आशीर्वाद भी लेते हैं राजा भैया
दीपावली के दिन राजा भैया अपने परिवार के साथ जरुर रहते हैं। परिवार में राजा भैया के अतिरिक्त उनकी मां, पत्नी व बच्चे रहते हैं। दीपावली के दिन राजा भैया सभी लोगों के साथ पिता राजा उदय प्रताप सिंह की कोठी पर जाते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। राजा भैया के प्रभु हनुमान के भक्त है इसलिए उनकी आराधना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
यह भी पढ़े:-फूलपुर संसदीय सीट का उपचुनाव होगा रोचक, कांग्रेस इस कद्दावर ब्राह्मण नेता पर लगा सकती दांव