वाराणसी. बाहुबली क्षत्रिय विधायक राजा भैया का जलवा आज भी कायम है। राजा भैया जैसे ही प्रतापगढ़, कुंडा के न्याय भवन से निकलते हैं वैसे ही समर्थकों का स्वागत शुरू हो जाता है। कोई राजा भैया से पैर छू कर आशीर्वाद लेता है तो कोई प्रणाम करता है। राजा भैया भी अपने समर्थकों को उदास नहीं करते हैं और उनके प्रणाम का जवाब देते हैं। राजा भैया से जब पूछा गया कि केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया है तो उन्होंने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।