9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पार्टी के पक्ष में उतरी राजा भैया की सेना, दिलचस्प हो गयी चुनावी लड़ाई

सपा व बसपा के गठबंधन के बाद से बदल रहा समीकरण, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Mar 2018, 12:48 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

वाराणसी. फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव अब बेहद दिलचस्प हो चुका है। सपा व बसपा ने गठबंधन करके चुनावी लड़ाई को पहले ही रोमांचक बना दिया है। इसी लड़ाई में बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया की सेना भी उतर चुकी है। राजा भैया की सेना ने एक प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना शुरू कर दिया है जिसके चलते यहां पर कांटे का संघर्ष देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े:-त्रिपुरा व नागालैंड के बाद इस चुनाव में जीती बीजेपी तो आसान हो जायेगी लोकसभा 2019 की राह



फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में राजा भैया की भी बहुत भूमिका है। यहां पर कुल वोटरों की संख्या 19 लाख हैं जहां पर क्षत्रियों की संख्या 1.40 लाख हैं। पूर्वांचल में क्षत्रियों के लिए राजा भैया से बड़ा नेता कोई नहीं है। राजा भैया भले ही सीधे किसी दल से नहीं जुड़े हैं लेकिन सपा के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के शासन में राजा भैया को मंत्री बनाया गया था सपा से राजा भैया का जुड़ाव किसी से छिपा नहीं है। इसके बाद भी अभी तक राजा भैया ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार नहीं किया है। प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक राजा भैया भले ही इस चुनाव में अभी तक अपने पत्त नहीं खोले हैं, लेकिन उनकी सेना सक्रिय हो गयी है। फूलपुर में क्षत्रिय वोटरों में राजा भैया की सेना सक्रिय हो गयी है और इस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के बाद सीएम योगी का बजा त्रिपुरा में डंका, गोरखपुर कनेक्शन से ढहा दिया लेफ्ट का किला

इस पार्टी के पक्ष में कर रहे प्रचार
राजा भैया के समर्थकों ने बीजेपी को चुनाव जीताने के लिए प्रचार तेज कर दिया है। राजा भैया के समर्थकों ने क्षत्रिय वोटरों को बीजेपी के खेमे में लाने के लिए दिन-रात एक किया हुआ है। राजा भैया ने भले ही अब तक इस चुनाव किसी दल को समर्थन देने का ऐलान नहीं किय है, लेकिन उनके समर्थक बीजेपी के पक्ष में सक्रिय हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी में इसलिए बजता है पीएम नरेन्द्र मोदी का डंका, जहां नहीं गये वहां पर भगवा पार्टी को लगा झटका

इन कारणों से बीजेपी के पक्ष में सक्रिय हुई है राजा भैया की सेना
फूलपुर से निर्दल प्रत्याशी के रुप में बाहुबली अतीक अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। राजा भैया व अतीक की राजनीतिक अदावत किसी से छिपी नहीं है। राजा भैया के समर्थक कभी नहीं चाहेंगे कि इस सीट पर अतीक को जीत मिले। सीएम योगी आदित्यनाथ का क्षत्रिय फैक्टर भी राजा भैया के समर्थकों के लिए खास है। राजा भैया की सेना घोषित नहीं अघोषित रुप से बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर ही है जो चुनाव के लिए गेम चेंजर भी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़े:-मुलायम के आजमगढ़ में पहली बार आमने-सामने होगा दो बाहुबलियों का परिवार