31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गजब: धर्म नगरी काशी में एक दिन में पी गए 4 करोड़ 73 लाख रुपये से ज़्यादा की शराब, अंग्रेज़ी की बम्पर बिक्री

शराब के लिये लगी लाइनों से छोटी पड़ गयीं दूध की दुकानों की कतारें। भीड़ को देखते हुए दूसरे दिन पुलिस के साथ इनफ़ोरस्मेंट और एसएसएफ भी लगाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 5 May 2020, 1:21 PM IST

record Liquor Selling in Varanasi

रिकॉर्ड शराब की बिक्री

वाराणसी. लॉक डाउन में शराब के शौकीनों ने काफी सब्र किया और बोतल से जुदाई को सहते गए। पर 40 दिन बाद जब शराब की दुकानें खुलीं तो उनका धैर्य जैसे जवाब दे गया। इतनी भीड़ उमड़ी की सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गयीं। इतनी लंबी लंबी कतारें लगीं कि दुकानदार भी हैरान रह गए। सोशल डिस्टेंसिंग को मेन्टेन करने के लिये पुलिस को कई बार सख्ती करनी पड़ी, लेकिन पीने वालों के लिये पुलिस के डंडे बर्दाश्त थे लेकिन बोतल से अब जुदाई नहीं। यही वजह रही कि बिक्री के आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया। धर्म की नगरी काशी के शौकीन पहले ही दिन 4 करोड़ 73 लाख रुपये की शराब पी गए। पहले दिन उमड़ी भीड़ और अव्यवस्था से सबक लेते हुए प्रशासन ने दूसरे दिन मंगलवार को सुरक्षा और कड़ी कर दी है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही स्थिति को भी कंट्रोल में रखा जा सके।

देशी पर भारी अंग्रेज़ी और बीयर की खरीदारी

लॉक डाउन में छूट मिलने के बाद सोमवार को जब पहली बार शराब की दुकानें खुलीं तो पीने वाले उमड़ पड़े। हालांकि इस दौरान लोगों का ज़ोर देशी से ज़्यादा अंग्रेज़ी और बीयर पर रहा। जि‍ला आबकारी वि‍भाग की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक वाराणसी में एक ही दि‍न में शौकीनों ने ने 710 दुकानों से 4 करोड़ 73 लाख 84 हज़ार 330 रुपये की शराब खरीद ली। 55,000 लोगों ने अंग्रेज़ी जबकि 22000 ने बीयर और 12000 ने देशी शराब खरीदी। इस दौरान हॉट स्पॉट इलाकों की दुकानें बंद रहीं।

बिक्री के आंकड़े

4 मई को कुल बिक्री 47384330

कुल खरीदार - 88000

अंग्रेज़ी

खरीदार - 55000

बिक्री - 55694 बोतल

मूल्य - 38985800 रु.

बीयर

खरीदार - 21000

बिक्री - 21573 कैन

मूल्य - 2373030 रु.

देशी

खरीदार - 12000

बिक्री - 18540 लीटर

मूल्य - 6025500 रु.

दूध से लंबी दारू की कतार

लॉक डाउन में 40 दिन बाद शराब की दुकानें खुलीं तो नज़ारे हैरान करने वाले थे। शराब के लिये लगी कतारों के आगे दूध की दुकानों पर लगी लाइनें छोटी पड़ गयीं। यहां तक कि पुलिस को लाठियां भी इस्तेमाल करनी पड़ीं। हालात ये थे कि कहीं 200 मीटर तो कहीं आधा किलोमीटर लंबी कतारें लगी थीं। 10 बजे के पहले ही लोग जमा हो गए थे। रथयात्रा में देशी शराब की दुकान की कतार 200 मीटर दूर मॉडल शॉप तक पहुंच गई तो मॉडल शॉप पर 700 मीटर की लाइन में लोग लगे थे। लक्सा में दो लाइनें लगवानी पड़ीं।

एक आदमी को सिर्फ एक बोतल: आबकारी अधिकारी

आबकारी अधिकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह बताया कि अपने विभाग से इनफ़ोरस्मेंट और एसएसएफ को भी लगाया गया है। सभी दुकानों पर उनका मूवमेंट करा दिया गया है। पुलिस से भी मदद ली जा रही है। लोगों के स्टॉक करने के सवाल के जवाब में बताया कि एक आदमी को 9 बोतल (6 लीटर) शराब का मानक है, लेकिन कहा गया है कि एक एक बोतल ही दें।