8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में ताबड़तोड़ हत्या के बाद क्राइम ब्रांच का पलटवार, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

एक सिपाही को भी लगी गोली, गोलियों की आवाज से थर्राया इलाका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Jul 2019, 9:39 PM IST

Injured Criminal Raju yadav

Injured Criminal Raju yadav

वाराणसी. यूपी में सोनभद्र में नरसंहार व संभल में दो सिपाहियों की हत्या के बाद से चढ़े क्राइम ग्राफ को कंट्रोल करने के लिए बनारस क्राइम ब्रांच ने बड़ा पलटवार किया है। लोहता थाना क्षेत्र के पिसौर पुल के बाद क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश राजू बिहारी उर्फ राजू यादव घायल हो गया है। बदमाश की गोली एक सिपाही को भी लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे।
यह भी पढ़े:-पुलिस को नहीं मिला UPPSC के पूर्व चेयरमैन का आवास, अब यहां भेजी जायेगी टीम

IMAGE CREDIT: Patrika

क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश लोहता के पिसौर पुल के पास से जाने वाला है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने लोहता पुलिस के साथ पिसौर पुल के पास नाकेबंदी कर ली। थोड़ी देर में पल्सर पर सवार होकर दो युवक पुल के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाशों की गोली से सिपाही संतोष घायल हो गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच व पुलिस ने अपराधियों पर फायरिंग कर दी। काफी देर तक गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। गोली चलनी बंद होने पर पुलिस ने देखा कि एक बदमाश वही पर घायल पड़ा हुआ है। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग गया था। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। घायल बदमाश की पहचान राजू बिहारी उर्फ राजू यादव निवासी रामसिंहपुर थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर के रुप में हुई है। राजू पर बनारस, चंदौली व गाजीपुर में कुल 32 मुकदमे दर्ज है। लक्सा थाना का इनामिया बदमाश राजू यादव बेहद शातिर अपराधी है। बदमाश के पास से पुलिस ने लूटी गयी पल्सर बाइक, एक पिस्तौल, 17 कारतूस, 12 खोका भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने घायल सिपाही का जाकर हाल जाना। पुलिस एनकाउंटर में लोहता एसओ राकेश सिंह भी शामिल थे।

यह भी पढ़े:-तेज रफ्तार से चलती बाइक पर सेल्फी लेने में गयी दो किशोर की जान, मौत के पहले का वीडियो वायरल

IMAGE CREDIT: Patrika