22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध पटाखों का लोकसभा चुनाव में हो सकता था उपयोग, पुलिस ने 11 कुंतल बरामद कर एक को किया गिरफ्तार

रोहनिया पुलिस को मिली सफलता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 16 Mar 2019, 5:31 PM IST

Rohaniya Police and Criminal

Rohaniya Police and Criminal

वाराणसी. रोहनिया पुलिस ने अवैध पटाखो की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। लोकसभा चुनाव 2019 में इन पटाखों का गलत उपयोग हो सकता था। पुलिस की तत्परता के चलते पहले ही पटाखों का जखीरा पकड़ा गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कुल 11 कुंतल पटाखा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 20 लाख रुपये हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी को अपना दल की तरह सुभासपा को भी देनी होगी लोकसभा सीट, जल्द होगा खुलासा

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि रोहनिया थाना प्रभारी पीआर त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि राजातलाब में एक दुकानदार भारी मात्रा में अवैध पटाखा रखे हुए हैं। मुखबिर को साथ लेकर रोहनिया पुलिस रानीबाजार पहुंच कर मुन्ना जनरल स्टोर पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने लगा। पुलिस ने तुरंत ही उस व्यक्ति को पकड़ लिया और दुकान की तलाशी ली। पुलिस को 40 पेटी में छिपा कर रखा गया पटाखा मिल गया। पुलिस ने जब दुकानदार से पटाखों के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस की पूछताछ में दुकानदार ने अपना नाम मुन्ना लाल सोनकर निवासी कचनार थाना रोहनिया बताया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि विभिन्न पर्व में बेचने के लिए चोरी से पटाखा लाया था जिसके कोई कागजात मेरे पास नहीं है। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके दुकानदार को जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-यूपी की सियासत में पहली बार हाशिये पर पांच बाहुबली, बेहद दिलचस्प है यह कहानी

पटाखों के अवैध भंडारण से हो सकता था बड़ा हादसा
पटाखों के अवैध भंडारण से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय पहले हुए धमाके में कई लोगों की जान गयी थी। इसी तरह भदोही में भी अवैध पटाखों में धमाके से भी कई लोगों की जान गयी थी। चुनाव में पटाखों के उपयोग अराजक तत्व भी कर सकते थे ऐसे में पुलिस की बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
यह भी पढ़े:-जमानत तुड़वा कर जेल गया डिप्टी जेलर अनिल त्यागी हत्याकांड का आरोपी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग