20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल की सड़क बनवा रहे बीजेपी विधायक
Play video

RSS चीफ मोहन भागवत के कार्यक्रम स्थल की सड़क बनवा रहे बीजेपी विधायक

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक सप्ताह तक प्रवास करेंगे प्रवास, जानिए क्या है कहानी

Google source verification

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आरएसएस चीफ मोहन भागवत सप्ताहव्यापी प्रवास के लिए 15 फरवरी को आयेंगे। केन्द्र व यूपी में बीजेपी की सरकार है इसलिए आरएसएस चीफ के आगमन को लेकर बीजेपी के मंत्री व विधायक सक्रिय हो गये हैं। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आरएसएस चीफ के होने वाले कार्यक्रम के लिए बीजेपी विधायक खुद ही सड़क का निर्माण कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-तो हार के डर से बीजेपी अपने सहयोगी दल को दे सकती है यह सीट, उठेगा सियासी तुफान



बिना गणवेश के नहीं मिलेगा प्रवेश
मोहन भागवत के कार्यक्रम में उन्ही लोगों को प्रवेश मिलेगा, जो आरएसएस के ड्रेस गणवेश को धारण करेगा। इसके चलते गणवेश की तेजी से बुकिंग शुरू हो गयी है। मीडिया को कार्यक्रम कवरेज पर रोक नहीं है, लेकिन मीडिया के उन्ही लोगों को प्रवेश मिलेगा, जो गणवेश धारण करके आयेंगे।
यह भी पढ़े:-Maha Shivratri 2018:लाहौर से आये पाकिस्तानी महादेव करते सभी मनोकामना पूरी

संसदीय चुनाव 2019 को देखते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में बेहद खास माना जा रहा है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 18 फरवरी को मोहन भागवत 21 हजार से अधिक स्वंयसेवकों को संबोधित करेंगे। मोहन भागवत के आगमन को देखते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान के चौकाघाट स्थित प्रवेश द्वार की सड़क तेजी से बनायी जा रही है। बीजेपी विधायक खुद ही पैसा खर्च करके सड़क निर्माण करा रहे हैं। लगातार दूसरी बार चुनाव जीते बीजेपी विधायक अपनी निधि या खुद के पैसे से यह सड़क बनवा रहे हैं इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़े:-

स्वंयसेवकों को मिल सकता है संसदीय चुनाव के लिए नया संदेश
आरएसएस इस कार्यक्रम को रुटीन मान रही है, लेकिन राजनीतिक जगत में इस बात की चर्चा है कि संसदीय चुनाव 2019 से पहले बीजेपी को मजबूत करने के लिए ही स्वंयसेवकों को नया संदेश दिया जायेगा। १५ फरवरी को मोहन भागवत के आगमन के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी सक्रिय हो जायेंगे।
यह भी पढ़े:-दलित छात्र हत्याकांड में कूदे राजा भैया, पीडि़त परिवार से कहा मैं दिलाऊंगा न्याय