11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय सिंह बबलू अध्यक्ष, राजीव सिंह रानू वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

कुश्ती संघ की जिला कमेटी घोषित, सर्वसम्मति से चुने गये पदाधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Dec 2019, 7:37 PM IST

Sanjay Singh Bablu

Sanjay Singh Bablu

वाराणसी. जिले के कुश्ती संघ की नये पदाधिकारियों का गुरुवार को चयन किया गया। सर्वसम्मति से सारे पदाधिकारी चुने गये हैं। संजय सिंह बबलू को जिला कमेटी का अध्यक्ष व राजीव सिंह रानू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। कमेटी का कार्यकाल चार साल के लिए होगा।
यह भी पढ़े:-प्रमाण पत्र जुटाने का माध्यम बन गयी है आज की शिक्षा प्रणाली-आनंदीबेन पटेल

IMAGE CREDIT: Patrika

कुश्ती संघ के संरक्षक सांसद बृज भूषण शरण सिंह है। नये पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के तीन पद पर क्रमश: प्रवीण राय, केके सिंह बाबूल पहलवान व अतुल राजगडिय़ा को चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रशांत सिंह, सचिव पद बलराम मिश्रा, संयुक्त सचिव के छह पद के लिए दिलीप सिंह दीपक, गोरखनाथ यादव, राज कुमार मिश्रा, अशोक सिंह, रणवीर सिंह यादव व कुंवर वीरेन्द्र का चयन हुआ है। कार्य समिति सदस्य के लिए डा.जेपी सिंह, राहुल सिंह (संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल), प्रवीण सिंह, रविन्द्र मिश्रा (डीरेका), अमिताभ आनंद (डीरेका), डा.सौरभ सिंह व कुलदीप शर्मा चयनित हुए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि संघ शुरू से ही कुश्ती की प्रतिभाशाली प्रतिभा को मंच देने में जुटा हुआ है। पूर्वांचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उन्हें प्रोत्साहित किया जाये तो दुनिया में कुश्ती के क्षेत्र में फिर से भारत का डंका बजने लगेगा। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से कुश्ती संघ का गठन किया गया है उसे पूरा किया जायेगा। सारे लोग मिल कर खिलाडिय़ों के सपने को पूरा करेंगे।
यह भी पढ़े:-हैप्पी फ्रिज से भरेगा गरीबों का पेट, डीएम ने किया शुभारंभ