2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी का कर्नाटक चुनाव जीतने के बड़े प्लान का खुलासा, संघ के सर्वे के बाद चुनाव प्रचार के लिए लगाये गये यह सांसद

कर्नाटक में फतह पाने के लिए बीजेपी ने लगायी है सारी ताकत, ऐसे मिल रहा लोगों का समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Apr 2018, 8:46 PM IST

Sant Kabir Nagar BJP MP Sharad Tripathi

Sant Kabir Nagar BJP MP Sharad Tripathi

वाराणसी. बीजेपी के लिए कर्नाटक चुनाव कितना महत्वपूर्ण है यह चुनाव प्रचार के तरीके से पता चलता है। बीजेपी ने वहां पर चुनाव जीतने के लिए सारी ताकत लगा दी है। आरएसएस का सर्वे भी बहुत काम आ रहा है और इससे बीजेपी का पता चल रहा है कि देश के किसी प्रदेश या जिले का नेता कर्नाटक में कमल खिला सकता है उस नेता को चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बीजेपी ने संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी को कर्नाटक प्रचार के लिए भेजा है। बीजेपी का दावा है कि भेजे गये सांसद को स्थानीय लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी के साथ अधिकारियों ने कर दिया खेल, दयाराम की जगह अमिर भाई आशाराम के यहां पर खिला दिया खाना


पढऩे में यह बात अजीब लग सकती है कि कर्नाटक चुनाव में संत कबीर नगर के संासद को भेजने से क्या लाभ हो सकता है इसके पीछे भी आरएसएस की रिपोर्ट है। बीजेपी व आरएसएस की रिपोर्ट में पता चला है कि संत कबीर नगर इलाके के तमाम काश्तकार व बुनकर इस समय कर्नाटक में जाकर रोजी रोटी कमाते हैं। इसके बाद संत कबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपने स्थानीय कनेक्शन के सहारे कर्नाटक में काश्तकारों व बुनकरों में गहरी पैठ बनानी शुरू कर दी है। सांसद शरद त्रिपाठी को 10 दिन के लिए कर्नाटक चुनाव प्रचार में भेजा गया है जिसके बाद से सांसद हर उस क्षेत्र को खंगाल रहे हैं जहां पर संत कबीर नगर से जुड़े लोग रहते हैं। कर्नाटक के लोग अब सांसद के पहचाने लगे हैं और लोगों में उनका विश्वास बढऩे लगा है।
यह भी पढ़े:-ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन को टैंकर के पीछे बदलना पड़ा कपड़ा, कारण जानकर रह जायेंगे दंग

चुनाव परिणाम बतायेगा कितना सफल हुआ
बीजेपी ने चुनावी दांव खेल दिया है यह कितना सफल होता है यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेगा। इतना तो साफ है कि बीजेपी किसी प्रदेश का चुनाव लडऩे के लिए सारी जानकारी जुटाती है उसके बाद उस चुनाव को अपने पक्ष में करने वाले नेताओं की फौज तक उतार दी जाती है जिसके चलते ही बीजेपी को अनेक राज्यों में हुए चुनाव में फायदा मिला है अब कर्नाटक में बीजेपी का दांव बेकार साबित होता है तो भगवा दल के लिए हाल के समय का सबसे बड़ा झटका होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक का विवादित बयान, ममता बनर्जी को सुपर्णखा व राहुल गांधी को रावण बताया

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश