10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कम हुआ ठंड का प्रकोप, कल से खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, जाने समय

आईएमडी के ताजा अपडेट के बाद ठंड का प्रकोप कुछ कम हुआ है। राज्य के कुछ स्थानों पर शीतलहर चल रही है। वाराणसी में भी तेज हवाओं का दौरे जारी है। इसी बीच जिलाधिकारी वाराणसी ने कक्षा 8 तक के स्कूल कल से खोलने का आदेश दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
School Open In Varanasi

कम हुआ ठंड का प्रकोप, कल से खुलेंगे कक्षा 8 तक के स्कूल, जाने समय

वाराणसी। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी एस राजलिंगम के आदेशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन कर दी थी। 10 जनवरी को इस वेकेशन के समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार की देर शाम स्कूल खुलने का आदेश जारी किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार कक्षा 8 तक के सभी बंद स्कूल गुरुवार से खुलेंगे। इनकी टाइमिंग बदलाव किया गया है। सभी स्कूल 10 बजे सुबह से 2 बजे दिन तक ही चलेंगे।

जारी हुआ निर्देश

जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में कड़ाके की ठण्ड एवं घने कोहरे व शीतलहर में लगातार वृद्धि के दृष्टिगत जनपद वाराणसी के कक्षा-1 से 8 तक सभी राजकीय/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/निजी मान्यता प्राप्त/सीबीएसई बोर्ड/आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य बोर्ड के समस्त विद्यालयों में 10 जनवरी तक शीतावकाश घोषित किया गया था। मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त समस्त विद्यालय 11 जनवरी से 10 बजे से 2 बजे तक संचालित किये जायेगें।

होगी सख्त कार्रवाई

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि समस्त विद्यालयों को सूचना भेज दी गई है। समय का विशेष ध्यान रखते हुए सभी विद्यालयों को निर्देश का पालन करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि निर्देश का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।