नेपाल की लड़कियों को खाड़ी देशों में नौकरी का झांसा देकर बनारस लाया था जाता था और इन लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता था। आवश्यकता पडऩे पर इन लड़कियों को देश के अन्य हिस्सों में भी भेजा जाता था। इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग का यह मामला लंबे समय से चल रहा था। नेपाल में भूकंप आने के बाद से वहां पर बेरोजगारी बहुत अधिक बढ़ गयी है जिसके चलते लड़कियों को रोजगार की तलाश में अपना देश छोडऩा पड़ रहा है। इन लड़कियों को अच्छी नौकरी व वेतन का झांसा देकर सोनोली होते हुए बनारस लाया जाता है। गिरोह की इतनी अधिक पकड़ है जिसके चलते इस मामले का खुलासा नहीं हो रहा था। बदमाशों के चंगुल से छोटी एक लड़की ने नेपाल जाकर इस मामले का खुलासा किया था इसके बाद नेपाल में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू हुई थी। नेपाल के दुतावास ने भारत से सम्पर्क किया था इसके बाद चंगुल से छूटी लड़की व नेपाल दुतावास के अधिकारियों ने शिवपुर पुलिस के साथ मिल कर छापा मारा था।
यह भी पढ़े:-फोन पर मिली धमकी से मचा हड़कंप, तलाशी के बाद रवाना की गयी ट्रेन